फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Freezing, sunshine brought relief from drizzle

बूंदाबांदी होने से बढ़ी ठंड लेकिन निकली धूप तो लोगों को मिली राहत

Sat, 06 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Freezing, sunshine brought relief from drizzle
मऊ। शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार को तड़के बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। लेकिन सुबह धूप निकलने से राहत मिली। मौसम साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली। कृषि विशेषज्ञ मौसम फसलों के लिए अनुकूल बता रहे हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से आकाश में बादल छाने से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी थी। शुक्रवार की रात और शनिवार को तड़के बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। लेकिन सुबह से ही धूप निकल जाने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 66 प्रतिशत और आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना था कि सिर्फ बूंदाबांदी हुई है। फसलों पर असर नहीं पड़ेगा। उधर मौसम में हर रोज बदलाव होने के चलते चिकित्सक सतर्क रहने से सलाह दे रहे हैं। इस संबंध में नगर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएन खत्री का कहना है कि धूप देखकर लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। धूप में भी गर्म कपड़ों को पहनने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed