फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Freedom fighter Sarju Pandey remembered on death anniversary

Mau News: पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी सरजू पांडेय

Wed, 27 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Sarju Pandey remembered on death anniversary
रतनपुरा में पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरयू पाण्डेय की श्रद्धांजली सभा में जुलूस न
रतनपुरा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद सरजू पांडेय की पुण्यतिथि गत दिवस रतनपुरा ब्लॉक परिसर स्थित उनके समाधि स्थल पर मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर भाकपा के जिला सचिव राम अवतार सिंह ने कहा सरजू पांडेय ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी भूमिका निभाई। उन्होंने घोषी के पूर्व सांसद झारखंडे राय और जयबहादुर सिंह के साथ मिलकर सामंती जुल्म और जातीय उत्पीड़न के विरुद्ध वीरतापूर्ण संघर्ष किया। गरीबों-किसानों की लड़ाई का नेतृत्व किया। आज हम उनके बलिदानी संघर्षों को गौरव के साथ याद करते हैं। उनके विचारों और संघर्षों पर चलकर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी जा सकती है। इस अवसर पर देवेंद्र मिश्रा, रामसोच यादव, फखरे आलम, अजय कुमार मिश्रा, निसार अहमद, इसाक, मास्टर मुन्ना यादव, श्याम बहादुर चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed