फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Free books not yet reached

अभी तक नहीं पहुंची मुफ्त किताबें

Mon, 25 Jun 2018 12:30 AM IST
mau
mau Updated Mon, 25 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Free books not yet reached
BOOKS
सरकार की तरफ से सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बच्चों को समय से  मिलता नजर नहीं आ रहा है। शिक्षा सत्र शुरू होने में चंद दिन ही रह गए हैं, लेकिन जिले के परिषदीय विद्यालय में वितरित की जाने वाली नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों की खेप निदेशालय से अभी तक नहीं पहुंची है। जबकि विभाग की तरफ से निदेशालय को क्रय आदेश महीनों पूर्व ही भेज दिया गया है। यही स्थिति रही तो बच्चों को बिन किताबों के ही पढ़ाई करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


जिले मेें 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.80 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन की तरफ से  परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें सहित विभिन्न सुविधाएं दी जाती है। निजी विद्यालयों की तरह परिषदीय विद्यालयों का शिक्षा सत्र अप्रैल माह से शुरू तो कर दिया गया, लेकिन कई वर्षो से बच्चों को समय से पाठ्यपुस्तकें नहीं मिल पा रही है। वर्तमान शिक्षा सत्र का तीसरा माह बीतने को है, लेकिन बच्चों को समय से पुस्तक मिलना मुश्किल ही लग रहा है।  दो जुलाई से शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन निदेशालय से पाठ्यपुस्तकों की खेप अभी तक नहीं आ पाई है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से महीनों पूर्व ही क्रय आदेश भेजा जा चुका है।  विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पाठ्यपुस्तकों की खेप 30जून तक आ भी जाती है तो सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी होने में काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में बच्चों को बिन किताबों के ही पढ़ाई करना पड़ सकता है। अधिकारियों का दावा है कि पाठ्यपुस्तकें की खेप जल्द ही आ जाएगी। इस संबंध में पिपरी क्षेत्र के अभिभावक सत्यराम यादव, श्रीराम पांडेय, संजीव कुमार कर कहना है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ समय से नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा सत्र की तीसरा माह बीतने को है। बच्चों को अभी तक किताबें नहीं मिल पाई है। शिक्षकों से पूछने पर आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed