फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraudulent payment of salary, demand for investigation

Mau News: फर्जी तरीके से हो गया वेतन का भुगतान, जांच की मांग

Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent payment of salary, demand for investigation
मऊ। सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे एक संविदाकर्मी ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर शिकायत की। उसको काम देने वाले आउट साेर्सिंग संस्था पर उसके भुगतान को लेकर घपला करने का आरोप लगाया। बताया कि कंपनी ने उसके बीमार होने पर उसे निकाल भी दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक के अनुसार देवरिया जिले के बंजरिया गांव निवासी विकासचंद्र तिवारी ने बताया कि मई 2021 में आउट साेर्सिंग संस्था ने सीएमओ कार्यालय मऊ में उसे रखा गया। कोविड-19 के दौरान नमूना संग्रह करने के लिए उसको नौकरी मिली। फरवरी 2022 में वह बीमार हो गया। बीस दिन अस्पताल में रहा। अस्पताल से लौटने के बाद जब वह कार्यस्थल पर पहुंचा तो संस्था ने काम पर रखने से इंकार कर दिया। मई से नवंबर 2021 तक का भुगतान कर दिया गया, लेकिन दिसंबर, जनवरी, फरवरी के काम का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

तीन माह के वेतन को लेकर उसे जिम्मेदार टरकाते रहे। आरोप लगाया कि दस दिन पहले अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा तो पता चला कि उसका तीन माह का वेतन उसका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर भुगतान कर दिया गया है। जब वह जिम्मेदारों के पास जानकारी लेने पहंुचा तो उसे भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed