{"_id":"614a21a48ebc3e882b727b01","slug":"fraudsters-asking-for-money-and-aadhar-number-in-the-name-of-getting-accommodation-mau-news-vns612946213","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास दिलाने के नाम पर रुपये और आधार नंबर मांग रहे जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास दिलाने के नाम पर रुपये और आधार नंबर मांग रहे जालसाज
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत हिकमागाढ़ा, भदसा मानोपुर सहित कई गांवों के लोगों से प्रधानमंत्री आवास का पैसा दिलाने के नाम पर कुछ लोग गरीबों से रुपये तथा आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक के नम्बर मांग रहे हैं। लोगों के मन में यह विश्वास है कि जब हम पात्र लाभार्थी हैं तो सभी कागजात पहले ही पहले ही जमा कर दिए हैं तो फिर अब क्यों कागजात और रुपये मांगे जा रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से किया तो उन्होंने रुपये और कागजात मांगने वाले के मोबाइल नंबर पर फोन करके उसका पता लगाया। बात करने पर पता चला कि वह कोई जालसाज है। इसी बीच उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया।
अधिशासी अधिकारी ने सभी को सतर्क किया कि आवास के नाम पर किसी को अपना आधार एवं पासबुक न दें। कहा कि अगर कोई समस्या है तो सीधे डूडा कार्यालय एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी तथा कार्यालय के कर्मचारियों को अवगत कराएं। ब्लॉक के हिकमा गाढ़ा निवासी अभिमन्यु त्रिपाठी तथा भदसा मानोपुर निवासी समरुक की मोबाइल पर 7393888492 नम्बर से किसी जालसाज ने मंगलवार को फोनकर कहा कि आपका प्रधानमंत्री आवास पास हो गया है।
पांच हजार से 10 हजार रुपये मुझे दीजिए और अपना आधार नम्बर एवं बैंक का पासबुक मेरे नम्बर पर भेज दीजिए आपके खाते में दो लाख 45 हजार रुपये भेज दिया जाएगा। शक होने पर लोगो ने अधिशासी अधिकारी जेपी यादव से शिकायत किया तो उन्होंने उस नम्बर पर फोनकर जानकारी लेना चाहा तो उसने इधर उधर की बातें कर मोबाइल बन्द कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने सदर एसडीएम, डूडा अधिकारी को नंबर भेजकर लोगो की समस्याओं से अवगत कराया है।