फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of two thousand rupees in the name of providing PM housing

Mau News: पीएम आवास दिलाने के नाम पर दो हजार रुपयों की ठगी

Wed, 01 Feb 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fraud of two thousand rupees in the name of providing PM housing
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर निवासिनी एक महिला से जालसाज ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर दो हजार रुपये ठग लिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

जालसाजी की शिकार महिला चांदमती पत्नी मनोज के मोबाइल पर किसी ने फोन करके स्वयं को मुख्यमंत्री कार्यालय का कर्मचारी बताया। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उसने दो हजार बीस रुपये गूगल-पे से भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

आवास पाने की लालच में चांदमती ने यह रकम अपने किसी परिचित के माध्यम से भेजवाई। इसके बाद जालसाज ढाई लाख रुपये का भुगतान करने के लिए पुन: छह हजार रुपये की मांग करने लगा। इतने रुपये दे पाने में असमर्थता जताने पर जालसाज ने दूसरे मोबाइल नंबर से गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed