फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of three lakhs by giving lift

Mau News: लिफ्ट देकर तीन लाख की ठगी

Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of three lakhs by giving lift
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी महिला से एक बाइक सवार ठग ने मदद के बहाने तीन लाख की ठगी को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने अज्ञात के विरुद्ध थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी उर्मिला देवी (75) ने बताया कि उसका गांव के बाहर लखनऊ-बलिया मार्ग पर मकान है। शुक्रवार की सुबह वह कालीमाता के मंदिर से पूजा कर वापस आ रही थी। रास्ते में उन्हें पैदल आता देखकर एक बाइक चालक ने रोका और बाइक पर बैठने की बात कही। वह युवक की विनम्रता से प्रभावित होकर उसकी बाइक पर बैठ गई। युवक ने उन्हें घर लाकर छोड़ा। युवक पानी पीने के बहाने से घर में चला आया, जहां बातों ही बातों में उनके पहने आभूषण का जिक्र करते हुए ऐसे ही जेवरात बनाने की बात कही।
विज्ञापन

साथ ही मांग की कि थोड़ी देर के लिए यह गहने मिल जाएं तो वह पास के एक ज्वेलर्स के यहां जाकर उसे दिखवा आएगा, जिससे ऐसे ही आभूषण बनवा सके। युवक के झांसे में आकर उन्होंने अपनी सोने की चेन, कान के झुमके तथा हाथ में तीन अंगूठियां निकालकर उसे दे दी। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी वह नहीं लौटा। महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचकर ठगी को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed