फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of Rs 1.75 lakh in the name of saving from police case

Mau News: पुलिस केस से बचाने के नाम पर 1.75 लाख रुपये की ठगी

Mon, 11 Aug 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.75 lakh in the name of saving from police case
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के खीरीबाग मुहल्ला निवासी मुहम्मद अशरफ की तहरीर पर पुलिस ने 1.75 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया। आरोप है कि ठगों ने परिवार के सदस्य की फोटो फेसबुक पर लगाई और परिजनों को पुलिस की गिरफ्त बताकर 1.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना बीते 12 जून की है। मोहम्मद अशरफ की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक साइबर ठग ने परिजन की फोटो लगाकर फेसबुक अकाउंट बनाया। 12 जून को मैसेंजर पर बताया कि घर के कुछ लोगों को पुलिस पकड़कर ले गई है। छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। उसने पांच लाख रुपये की नकली स्लिप भेजकर झांसे में लिया। फिर व्हाट्सएप पर कॉल करके अलग-अलग बैंक खातों में 1.75 लाख रुपये ले लिए। बाद में ठगी की जानकारी मिली। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed