फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of about RS six crores in name of purchase land in mau threatening to kill on demand case filed against two people

मऊः जमीन खरीदवाने के नाम पर पौने छह करोड़ की ठगी, मांगने पर जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Sep 2021 08:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Sep 2021 08:42 PM IST
सार

मऊ जिले के शिवपुर गाढ़ा गांव निवासी कन्हैया ने कहा कि रुपये लेने के दो साल बाद तक आरोपियों ने जमीन नहीं दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित ने रुपये मांगे तो जान मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Fraud of about RS six crores in name of purchase land in mau threatening to kill on demand case filed against two people
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो के विरुद्ध मुकदमा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से दो लोगों ने जमीन खरीदवाने के नाम पर पौने छह करोड़ रुपये ठग लिए। रुपये लेने के दो साल बाद तक आरोपियों ने जमीन नहीं दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित ने रुपये मांगे तो जान मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा गांव निवासी कन्हैया ने बताया कि दो लोगों ने उसे अच्छी जमीन दिलाने का झांसा देकर भरोसे में लिया। दोनों की बातों पर यकीन कर उसने काछीकला गांव निवासी कौशल कुमार राय  के बैंक खाते में तीन करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। मूंगमास गांव निवासी पीयूष कुमार राय के बैंक खाते में भी पौने तीन करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों उसे जमीन दिलवाने में रुचि नहीं ले रहे थे। दो साल तक वह जमीन दिलवाने की गुहार लगाता रहा। इसके बाद उसने रुपये वापस मांगे। इस पर दोनों ने कन्हैया को धमकी दी। इस पर उसने जुलाई में  कोपागंज थाने की पुलिस को तहरीर दी। कोई कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कोपागंज थाने की पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद कोपागंज पुलिस ने शुक्रवार की शाम कौशल राय और पीयूष राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

20 साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

घोसी कोतवाली की पुलिस ने 20 वर्ष से एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। नदवासराय चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने 20 वर्षों से फरार चल रहे आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवली एमा निवासी आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वह घोसी कोतवाली के इंद्रपुर में हुई घटना में वारंटी था। वह 20 वर्षों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed