फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of 58 thousand in the name of sending abroad, case against two

विदेश भेजने के नाम पर 58 हजार की धोखधड़ी, दो के विरुद्ध केस

Mon, 21 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 58 thousand in the name of sending abroad, case against two
घोसी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के भीरा गांव निवासी रामप्रवेश चौहान की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध विदेश भेजने को लेकर धोखाखड़ी करने के आरोप में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। रामप्रवेश चौहान ने अपने भाई राम प्रमेश चौहान को कुवैत भेजने के लिए एजेंट राजेंद्र यादव निवासी गाजियाबाद से मोबाइल से बात की। आरोप है कि वीजा के नाम पर 13 अक्तूबर 2021 को 24000 रुपये, 5000 मेडिकल के नाम पर ले लिया। उसने दिल्ली में मेडिकल कराया। इसके बाद ऑफर लेटर के नाम पर 27 अक्तूबर 2021 को 5000 रुपये लेकर 18 नवंबर 2021 को वीजा वाट्सअप पर भेज दिया। फिर चेक के माध्यम से 20 नवंबर 2021 को 24000 रुपये आलम के नाम से एक्सिस बैंक दिल्ली में जमा कराया है। जब वीजा के विषय में जानकारी किया तो वह फर्जी निकला। रुपये मांगने पर आना कानी के साथ धमकी देने लगा। सैय्यद अहमद उर्फ राजेंद्र यादव एवं आलम दोनों ही दिल्ली के हैं। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed