फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of 36 thousand from the beneficiary in the name of sending money to the account of the house

आवास के रुपये खाते में भेजने के नाम पर लाभार्थी से 36 हजार की ठगी

Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 36 thousand from the beneficiary in the name of sending money to the account of the house
बढुआ गोदाम। साइबर ठगों ने प्रधानमंत्री आवास का पैसा खाते में भेजने के नाम पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव निवासी एक युवक के खाते से 36 हजार रुपये ठगी कर लिया है। ठगी की जानकारी होने के बाद युवक ने साइबर सेल से इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराया है और घटना के संबंध में पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया हैं। घटना के कई दिन बीतने के बाद भी युवक सरायलखंसी थाने का चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव निवासी सत्यपाल पांडेय ने बताया कि उसके मोबाइल पर फोन पर एक युवक ने कहा कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आपके खाते में पांच हजार रुपये आया है लेकिन आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। आप अपना यूपीआरडी नंबर मैसेज कर दीजिए और आपके खाते से एक चार अंको की ओटीपी भेजी गई है ,उसे हमें बताइए। दूसरी ओर फोन पर बात कर रहे ठग को युवक ने सभी जानकारी दे दी। जानकारी देने के बाद उनके खाते से पहली बार में दस हजार रुपये और दूसरी बार में 16 हजार रुपये एकांउट से निकाल लिए गए।
विज्ञापन

सत्यपाल पांडेय ने अब साइबर सेल को मामले की शिकायत दी है और पुलिस को मामला में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया है। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल में है, मामले की जांच चल रही है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed