फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud in the name of job, case against six people

Mau News: नौकरी के नाम पर ठगी, छह लोगों पर मुकदमा

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of job, case against six people
मधुबन। जजौली निवासी युवक से नौकरी के नाम पर जालसाजों ने ठगी की। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध ठगी का मुकदमा दर्ज किया। युवक का आरोप है कि उसके साथ ही गांव के कई युवाओं को नौकरी का झांसा देकर जालसाजों ने रुपये लिए। दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पंजाब के पटियाला जिले के निवासी अनुपम झा, गुंजन झा उर्फ गुंजन यादव, सतीश सिंह, अभय अग्रहरि, गौरव अग्रहरि पुत्रगण हनुमान प्रसाद व हनुमान प्रसाद अग्रहरि का एक गिरोह है। यह लोग सरकारी नौकरी के नाम पर बरगलाते हैं। नोएडा में मुलाकात के दौरान झांसा देकर कई किस्तों में साढ़े तीन लाख रुपये उससेे लिए गए।
विज्ञापन

बताया कि जालसाजों ने उसे ट्रेनिंग के नाम पर दिल्ली में एक मंत्रालय के गेट पर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर लगा दिया। जहां से कुछ दिन बाद हटाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी में बुकिंग क्लर्क के स्थान पर नौकरी दिलाने के लिए मार्च 2023 में लेकर आए और दो दिन बनारस में ठहरने के बाद उसे बताया गया कि ज्वाइनिंग एक सप्ताह टल गई है। ऐसे में उन लोगों ने उसके गांव में आने की बात कही। गांव में आने के बाद इन जालसाजों स्थानीय निवासी मनोज चौरसिया, राकेश चौरसिया, मारकंडेय तिवारी, गौरव पांडेय, दानिश, संतोष मल्ल, अभिनन्दन, मनोज,नाकेश तिवारी से लाखों रुपये नौकरी के नाम पर ले लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि न तो नौकरी लगी और न ही जालसाजों ने रुपये लौटाए। इस मामले में जब उसने को सूचना दी तो केस दर्ज नहीं किया गया। इसपर उसने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed