फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud case against retired soldier

रिटायर फौजी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 21 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fraud case against retired soldier
कोपागंज। फौज से सेवानिवृत्त एक जवान को अपनी जीवित पत्नी को मृत दिखाकर हेडक्वार्टर से अपनी सर्विस का सारा फंड लेना भारी पड़ गया। पत्नी की तहरीर पर जब पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो उसने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने फौजी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।थाना क्षेत्र के ग्राम लैरोदोनवार निवासी जयप्रकाश आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। जयप्रकाश ने अपनी पत्नी मीना को साजिश के तहत हेडक्वार्टर में मृत दिखा दिया ऐसा कर वह सर्विस का सारा फंड स्वयं लेना चाहते थे। पत्नी का आरोप है कि पति उसे और परिवार को भरण पोषण के लिए कुछ मदद नहीं देते। पति की हरकतों से संदेह होने पर मीना ने आर्मी हेडक्वार्टर से सम्पर्क किया तो सच्चाई सामने आई। ऐसे में हेडक्वार्टर ने फौजी का फंड रोककर कागजात देने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत मीना ने थाने की और एसपी से गुहार लगाई। पुलिस की शिथिलता पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटकाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस आरोपी फौजी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed