फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four teachers were absent

चार शिक्षक मिले अनुपस्थित

Thu, 18 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 18 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four teachers were absent
सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है इसके बावजूद इसका लाभ बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा। शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाने की बजाय विद्यालयों से गायब रहते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के निरीक्षण में यह मामला प्रकाश में आया है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र यादव ने बुधवार को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दतौड़ा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इस दौरान प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। साथ ही बच्चों को वितरित की गई यूनिफार्म भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। जिला समन्वयक ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  को संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के दतौड़ा स्थित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक गायब मिले।

 विद्यालय में पंजीकृत 140 बच्चों के सापेक्ष 70 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों को वितरित की गई ड्रेस भी घटिया किस्म की मिली। इस पर उनसे पूछताछ की गई। लेकिन वह इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया।

वहीं बच्चों के नाप के अनुरूप ड्रेस नहीं दी गई। एक शिक्षक के भरोसे पठन पाठन चल रहा था। उसी कैंपस में उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले।


यहां भी बच्चों को वितरित की गई ड्रेस घटिया किस्म की मिली। 113 बच्चों के सापेक्ष केवल 81 बच्चे ही उपस्थित मिले।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र यादव का कहना था कि

 विद्यालयों में वितरित की गई नि:शुल्क ड्रेस भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। चार शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संस्तुति भेज दी गई है।

उधर, अचानक हुए इस निरीक्षण से अन्य विद्यालयों के अध्यापकों में भी हड़कंप का माहौल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed