फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four promising, including the weaver's son, waved in the neet

बुनकर के बेटे सहित चार होनहारों ने नीट में लहराया परचम

Sat, 17 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four promising, including the weaver's son, waved in the neet
मऊ। नीट (नेशनल एलिजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा में जिले के चार होनहारों ने परचम लहराया। इसमें बुनकर के पुत्र ने ओबीसी रैंक में आल इंडिया 65 रैंक प्राप्त कर परिवार के साथ जिले का मान बढाया। सफल छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

नगर के कासिमपुरा मुहल्ला निवासी उमर फारूख अंसारी ने आल इंडिया स्तर पर सामान्य वर्ग में 283 व ओबोसी में 65वां स्थान प्राप्त कर शहर को गौरवान्वित किया है। उमर फारूख अंसारी नीट की परीक्षा में 720 अंक में से 690 प्राप्त किया। इंटर की परीक्षा 88.89 फीसद से सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल वाराणसी से पास किया। उमर के पिता अरशद अली अंसारी बुनकर परिवार से है, लेकिन बुनकरी के साथ साथ घास बाजार में हकीमी दवाखाना खोले है। इसी तरह मऊ के कैम्ब्रिज स्कूल के मैनेजर साजिद अनवर अलीग के बेटे समीर अनवर ने भी नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर मऊ का मान बढ़ाया है। इन्होंने हाईस्कूल परीक्षा हमदर्द पब्लिक स्कूल दिल्ली से किया। उन्होंने आल इंडिया रैंक 9806 व कैटिगरी रैंक 3648 प्राप्त की है। कोपागंज निवासी नफीस करिश्मा की भतीजी व पठान टोला निवासी जमाल अहमद नदवी की बेटी आएशा जमाल ने भी नीट में 7605 रैंक व कैटिगरी 2741 रैंक प्राप्त कर लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं। आएशा जमाल ने हाईस्कूल परीक्षा फातिमा स्कूल से व इंटरमीडिएट अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ से किया।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा निवासी अपूर्व थरड ने आल इंडिया स्तर पर3340 रैंक हासिल कर मुहल्ले को गौरवांवित किया है। अपूर्व को पहले ही प्रयास में सफलता हासिल हुई है। अपूर्व के पिता प्रमोद थरड उद्यमी हैं। जबकि मां मीना थरड गृहिणी हैं।इन सभी छात्रों की सफलता पर नगरपालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, एमएए फाउंडेशन के चेयरमैन व समाज सेवी जमाल अर्पण, ओजैर गृहस्थ, ओवैस तरफदार, नफीस करिश्मा, मुस्तफा चमन, जमील सेठ, मोहम्मद अशरफ आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed