Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four people injured in an accident when an uncontrolled car collided with tree in mau

Mau News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, पिता- पुत्र समेत चार घायल; निमंत्रण से लौटते समय झपकी आने से हुआ हादसा

Wed, 27 Nov 2024 03:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Nov 2024 03:38 PM IST
सार

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चंगी के पास बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Four people injured in an accident when an uncontrolled car collided with  tree in mau
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी के पास मंगलवार की बीती रात कार चालक को अचानक झपकी आने से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। घटना में कार में सवार पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के समय सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


यह है मामला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला मठिया निवासी शिव शंकर गुप्ता (45) समेत चार लोग कार में सवार होकर करहा निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वापस घर जाते समय रात लगभग 11 बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी और तमसा नदी पुल के बीच में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चला रहे शिव शंकर गुप्ता के साथ उसका बेटा शिवा गुप्ता (17) व दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पिता-पुत्र की गंभीर हालात देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed