{"_id":"6591ac0a080cc9fd8a054f57","slug":"four-people-including-two-women-seriously-injured-in-two-separate-road-accidents-mau-news-c-295-1-mau1003-7104-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो अलग सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी स्थित कांशीराम आवास निवासी सुरैता खातुन (25) पत्नी अख्तर रविवार की शाम पांच बजे के करीब अपनी नानी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा निवासी कूरैशा 60 पत्नी अख्तर को घर छोडने के लिए ऑटो से जा रही थी। अभी वह कचहरी मोड के पास पहुंची ही थी कि उसकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इंदरपुर भलया गांव निवासी अजय पासवान (19) पुत्र हरिकेश किसी काम से साइकिल से शहर आया हुआ था बडी कंम्हरिया के पास एक अनियंत्रित बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक सवार बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड गांव निवासी छोटू राम (35) पुत्र स्व. हरिकेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।