{"_id":"6980e343789faabe420f6cb5","slug":"four-people-including-the-leader-of-a-vehicle-theft-gang-and-a-scrap-dealer-have-been-charged-under-the-gangster-act-mau-news-c-295-1-mau1002-140235-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वाहन चोर गिरोह के सरगना, कबाड़ व्यवसायी सहित चार पर लगा गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वाहन चोर गिरोह के सरगना, कबाड़ व्यवसायी सहित चार पर लगा गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन
जिलाधिकारी के अनुमोदन पर शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित चार के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। सरगना देवदत्त गिरी, कन्हैया राम, धर्मेंद्र और गांधी चौहान ने मिलकर रेलवे स्टेशन और आस पास से बाइक, ई-रिक्शा और ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की थी।
पुलिस ने दबिश देकर 8 नवंबर 2025 को मऊ जंक्शन के वाशिंग यार्ड के पास से गिरफ्तार किया था। चोरी की बाइक, ई-रिक्शा बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया गया था।
जांच में पता चला कि गैंगलीडर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर निवासी देवदत्त गिरी, गैंग के सदस्य गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के मनिकनाथपुर निवासी कन्हैया राम, बिरनो थाना क्षेत्र के लीलापुर भरसड़ निवासी धर्मेंद्र राम, कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी गांधी चौहान के साथ मिलकर संगठित वाहन चोरी का गिरोह बनाया है, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है।
विज्ञापन
ये सभी वाहन चोरी करते नंबर प्लेट बदलकर या मोड़कर उसे दूसरे जिलों में बेच देते। 2 सितंबर 2025 को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह निवासी विनोद कुमार सिंह शहर कोतवाली में तहरीरी दी कि 21 अगस्त 2025 को उनकी बाइक चोरी हो गई।
4 नवंबर 2025 को शहर कोतवाली के छित्तनपुरा निवासी मोहम्मद कासिम तहरीर दी कि 31 अक्तूबर 2025 को उनका ई-रिकशा चोरी हो गया है। 5 नवंबर 2025 को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल मूल निवासी हलधरपुर थाना के मुस्तफाबाद निवासी आशीष सिंह ने तहरीर दी कि 28 अक्तूबर 2025 को घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा किसी ने चुरा लिया।
इनके अलावा कई लोगों ने वाहन चोरी होने की तहरीर दी थी, जिसपर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस टीम वाहन चोरी करने वालों की तलाश में थी। 8 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम खीरीबाग से रेलवे वाशिंग यार्ड के पास पहुंचकर घेराबंदी कर देवदत्त गिरी, कन्हैया राम और धर्मेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया।
देवदत्त गिरी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ था। बैटरी बेचने के बाद मिले 4500 रुपये नगद मिला था। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वो संगठित होकर वाहन चुराते थे और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कबाड़ व्यवसायी दोस्त गांधी चौहान को बेचते हैं।
पीछा करते हुए पुलिस ने वाशिंग पीट के पास से गांधी चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया था। इनके विरुद्ध चार आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया गया है, जो विचाराधीन है। इनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें दो ई-रिक्शा ई रिक्शा की बैटरी का चार्जर, ई-रिक्शा की पांच बैटरी बरामद हुई थी।
जांच प्रक्रिया के बाद 21 जनवरी को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करके गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। ये सभी वाहन चोरी कर कबाड़ व्यवसायी दोस्त को बेचते थे।
-अनिल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, शहर कोतवाली