{"_id":"5ef8d4508ebc3e42b050fe26","slug":"four-patients-left-in-mahmudpura-one-in-rouja-number-116-mau-news-vns5328059162","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदपुरा में निकले चार मरीज, रौजा में एक, संख्या हुई 116","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदपुरा में निकले चार मरीज, रौजा में एक, संख्या हुई 116
विज्ञापन
मऊ। रविवार को बीएचयू से 281 संदिग्ध की रिपोर्ट आई। इसमें पांच पॉजीटिव तथा 276 रिपोर्ट निगेटिव मिली। चार पॉजीटिव मरीज नगर के महमूदपुरा तथा एक मरीज रौजा का है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई हैं।जिसमें 65 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 48 मरीज एक्टिव है। वहीं तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई है। पांचों पॉजीटिव मरीजों को प्रशासन ने कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती कराने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त करने का कार्य कर रहा है।
प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बीएचयू से 281 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र महमूदपुरा में चार नए मरीज मिले, जबकि एक मरीज नगर के रौजा में पाया गया है। बताया कि पांचों मरीजों को कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती करा दिया गया है।
बोले कि पांचों मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त कर उन्हें क्वारंटीन करने की कवायद की जा रही है। बोले कि जिले में वर्तमान में 20 हॉटस्पॉट है, नए मरीजों के मिलने पर नए हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जिले से 289 संदिग्धों का सैंपल जांच को भेजा गया है। बताया कि जिले से अब तक 5361 सैंपल भेजा जा चुका है। जिसमें 4601 रिपोर्ट प्राप्त हुई, इसमें 116 पॉजीटिव तथा शेष निगेटिव मिले है। तीन मरीजों की रिपोर्ट उनके मौत के बाद प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
ट्रूनॉट मशीन का भेजा गया सैंपल निकला पॉजीटिव
मऊ। विदेश से लौटे एक युवक का सैंपल जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन में जांच में संदिग्ध मिलने पर बीते बृहस्पतिवार को उसका सैंपल पुन: जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। शनिवार की शाम आई रिपोर्ट में पॉजीटिव मिला। बताते चले कि युवक अपने साथी के साथ जिले में लौटने के बाद नगर के एक होटल में क्वारंटीन हो गए। इस बीच एक का रैंडम सैंपल भेजा गया था। जबकि एक युवक का सैंपल ट्रूनॉट मशीन में संदिग्ध मिलने पर दुबारा सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।