फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four mobile squads will keep an eye on UP Board High School and Intermediate exams

Mau News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा पर नजर रखेंगे चार सचल दस्ते

Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four mobile squads will keep an eye on UP Board High School and Intermediate exams
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में 12 दिन ही शेष हैं, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सचल दल के गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विभाग की तरफ से चार सचल दस्ता गठित होगा।
विज्ञापन

विशेषकर वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में बने परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन की मुहर लगते ही सचल दस्ता गठित होगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। इसके लिए जिले में छह राजकीय, 59 सहायता प्राप्त और 70 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस वर्ष परीक्षा पर नजर रखने के लिए चार सचल दस्ते का गठन होगा।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता गठित होगा। प्रत्येक दस्ता पांच सदस्यीय होगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि सचल दस्ता के गठन की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरुप परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed