फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four miscreants attacked and beat businessman in mau

Mau News: व्यापारी पर टूट पड़े चार बदमाश, लाठी-डंडे से पीट-पीट कर किया लहूलुहान, चीख सुन दौड़े ग्रामीण; फिर...

Fri, 19 Apr 2024 02:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

Mau News: घायल की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोगों को आते देखकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर इस मामले में पुलिस तहरीर पर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Four miscreants attacked and beat businessman in mau
गंभीर रूप से घायल व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर मवेशियों को चारा डाल रहे दवा व्यापारी से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने मारपीट कर दी। बदमाशों के हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सौंपी तहरीर के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव निवासी मनोज कुमार राय पुत्र स्व. हरीहर ने बताया कि वह कोपागंज कस्बा में मेडिकल दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से महज 50 मीटर दूरी स्थित हाते में अपने पालतू मवेशियों को चारा खिला रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान दो बाइक उसके हाते के करीब आ खड़ी हुई, जहां बाइक से चार लोग सीधे हाते के अंदर पहुंचे और उसके कुछ समझ पाने से पहले ही पहले से लाए लाठी डंडे से उस पर हमला बोल दिया। अचानक हमले से वह संभल नहीं सका, लगातार सिर पर डंडे के हमले से वह बेसुध होकर नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घायल व्यापारी की आवाज सुनकर आस पास के लोग उधर दौड़े तो बदमाश बाइक से फरार हो गए। वहीं दिनदहाड़े इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने घायल व्यापारी को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस घटना के संबंध में कोपागंज एसओ शैलेश सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में है, तहरीर मिल चुकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed