{"_id":"660d6f8c87e968001409ee01","slug":"four-injured-and-one-seriously-in-chairman-convoy-vehicle-collides-parked-pickup-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खड़ी पिकअप से टकराई चेयरमैन के काफिले की वाहन, चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खड़ी पिकअप से टकराई चेयरमैन के काफिले की वाहन, चार घायल, एक गंभीर
Wed, 03 Apr 2024 08:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:32 PM IST
सार
Mau News: मऊ के मझवारा-मधुबन मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर वाहन के पास गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भेजवाया गया। यहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद कार के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के घोसी कोतवाली के मझवारा-मधुबन मार्ग पर बुधवार को नगर पालिका के चेयरमैन अरशद जमाल के काफिले के चार पहिया वाहन की एक पिकअप से टक्कर हो गई। जिससे वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सभी घायलों को मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के चेयरमैन अरशद जमाल अपने काफिले के साथ बसपा के मधुबन विधानसभा अध्यक्ष भोला कुमार के माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे थे। काफिले में सबसे आगे चेयरमैन अरशद जमाल की गाड़ी आगे चल रही थी। उसके ठीक पीछे वाली गाड़ी हैपी सिंह चला रहे थे। अभी चेयरमैन की गाड़ी के पीछे चलने वाली गाड़ी मधुबन थाना के परसुपुर बाजार के पास पहुंची थी कि अचानक चालक को झपकी आ गई।
विज्ञापन
इसके बाद गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी एक पिकअप से जाकर टकरा गई। जिससे वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए, जिसमें बसपा नेता शेषनाथ, संजय, बाबू सिंह, अमित सिंह मास्टर घायल हो गए। सभी को आनन- फानन में उसी वाहन से एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां शेषनाथ को ज्यादा चोट थी। वहीं, अन्य को हल्की चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।