फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four including husband, mother-in-law filed a case of dowry harassment

पति, सास सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four including husband, mother-in-law filed a case of dowry harassment
हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिलखी वरूणा ग्राम पंचायत निवासी विवाहिता के आत्महत्या के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को अपने साथ ही बलिया जिले लेते गए, जहां शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के जीयुतपुरा गांव निवासी अनिरुद्ध यादव ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसकी पुत्री संध्या का विवाह हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिलखी वरुणा ग्राम पंचायत के गोनईपुर पूरवे निवासी सुधीर यादव पुत्र सूर्यभान से 21 नवंबर 2021 को हुई थी। बताया कि बीते 10 मई को उसका दामाद उसकी पुत्री को गौना कराकर अपने घर ले गया था। जहां बीते बृहस्पतिवार की शाम उसकी पुत्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत में हो गई। आरोप लगाया कि उसका दामाद सुधीर और उसका पिता सूर्यभान तथा बड़े पिता राजनाथा तथा माता सावित्री देवी द्वारा उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी पुत्री आत्महत्या कर लिया है।पुलिस ने तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

यह है मामला
हलधरपुर। शादी के बाद पहली बार गौना कराकर घर आई संध्या का शव बीते बृहस्पतिवार को उसके कमरे में उसकी ओढ़नी से लटकता मिला था। ऐसा बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका का पति अपनी मां को लेकर उसके अपने ननिहाल भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा में एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने चला गया। वहीं घर में मौजूद दूसरे सदस्य गांव में एक निकल रही बरात में शामिल होने चले गए। देर शाम करीब आठ बजे जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed