फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four electric poles in the middle of 600 meter long road

Mau News: 600 मीटर चकरोड के बीच में बिजली के चार खंभे

Thu, 29 Feb 2024 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four electric poles in the middle of 600 meter long road
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लाॅक के परसिया जयराम गिरी गांव के लोग ऐसे रास्ते से आते जाते हैं जिसके बीच में बिजली के खंभे लगे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। दिन में तो लोग किसी तरह बचते बचाते निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में इस रास्ते पर चलना दुर्घटना को दावत देना है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

यह चकरोड गांव में दो मुख्य मार्गों दुबारी परसिया और परसिया भेड़कुल सुल्तानपुर मार्ग को आपस में जोड़ता है। परसिया जयराम गिरी गांव में दो दशक पहले विद्युतिकरण के दौरान खंभे लगाए गए। बाद में चकबंदी के समय राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश में रास्ता मिला। जिसके बाद पांच साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा बिना खंभो के हटवाए वहां चकरोड बनवा दिया गया। अभी तक 600 मीटर चकरोड पर चार खंभे अकड़ कर खड़े हैं। इस संबंध में गांव के इमरान खान, रामभवन यादव, सफीक, रामसुमझ, वसीम, राकेश आदि लोगों ने बताया कि रास्ते में बिजली के खंभों के कारण उनके घर तक चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में शादी विवाह आदि कार्यक्रमों के समय काफी समस्या होती है। बीमार लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए 600 मीटर दूर बंधा तक चारपाई पर लाना पड़ता है। घर तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने से गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


इस मामले में पहले शिकायत की जानकारी नहीं है। वर्तमान में इसी क्षेत्र में बिजली के नए खंभे और जर्जर तारों को बदलने काम चल रहा है। इन खंभों को भी रास्ते से हटवाया जाएगा। - अजीत श्रीवास्तव, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed