फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four-day long Chhath festival will start with bathing today

आज नहाय खाय से शुरू होगा चार दिवसीय डाला छठ पर्व

Sun, 07 Nov 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Four-day long Chhath festival will start with bathing today
मऊ। सोमवार से नहाय खाय के साथ चार दिवसीय डाला छठ पर्व शुरू हो जाएगा। लेकिन तैयारी जोरों पर चल रही है। पर्व के मद्देनजर बाजारों में महंगाई के बाद भी साड़ी सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। व्यापारियों के अनुसार पर्व के मद्देनजर दाम बढ़ गए हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद बिक्री अपेक्षाकृत नहीं हो रही है, लेकिन ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए गत वर्ष की अपेक्षा कारोबार बेहतर होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार से नहाय खाय के साथ चार दिवसीय डाला छठ पर्व शुरू हो जाएगा। इसे लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर है। छठ पूजा पर नए कपड़े पहनने और चढ़ाने का विधान है। ऐसे में जिले के विभिन्न इलाकों मेें साड़ी सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। व्यवसायियों के अनुसार साड़ियों व कपड़ों के दाम में वृद्धि हो गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते अपेक्षाकृत बिक्री नहीं हो रही है, लेकिन गत वर्ष के कारोबार बेहतर होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में बिक रही साड़ियों पर नजर डाला जाए तो सिल्क साड़ी, कामदार, फैंसी साड़ियों की काफी डिमांड है। सिल्क साड़ी एक हजार से दो हजार से अधिक की बिक रही थी। जबकि कामदार साड़ी एक हजार से तीन हजार तक बिक रही थी। फैंसी साड़ी एक हजार से दो हजार से अधिक तक बिक रही थी। प्रिंटेड, सैंपल साड़ी, इंब्राइडरी बार्डर वाली साड़ी, जरी बार्डर लगे हुए साड़ी आदि भी बिक रही थी। इस संबंध में साड़ी व्यवसायी सुरेश कल्यानिया का कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते काफी नुकसान हुआ। साड़ियों के रेट भी बढ़ गया है। अपेक्षाकृत बिक्री नहीं हो पा रही है। लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद ग्राहकों में उत्साह को देखते हुए अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने आईं ब्रह्मस्थान की मीना देवी का कहना था कि महंगाई के बावजूद व्रत तो करना ही है। सभी लोगों को नए कपड़े खरीदने का दबाव है, लेकिन महंगाई के चलते संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं बढुुआगोदाम से खरीदारी करने आईं जानकी सिंह का कहना था कि बच्चों ने छठ पर्व पर नए कपड़े खरीदने के लिए जिद कर रहे हैं। ऐसे में कपड़ों के दाम बढ़ने से किसी तरह से काम चलाना है।

तैयारियां अधूरी, घाटों पर दिखा गंदगी का अंबार
दोहरीघाट। छठ पूजा के मात्र दो दिन शेष होने के बावजूद कसबे में रामघाट पुराना घाट पर मूर्ति विसर्जन के अवशेष होने से घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अभी तक नगर पंचायत द्वारा घाटों की साफ-सफाई को लेकर कोई भी कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। वहीं नदी घटने के बाद भी कहीं-कहीं ज्यादा गहरी तो कहीं कम गहराई होने से लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। लोगों का कहना है कि छठ पूजा के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन को घाटों पर साफ-सफाई कराना चाहिए था। इसके साथ ही घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। जिससे व्रती महिलाओं को व्रत के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed