{"_id":"684488f12378835b4e0d0c44","slug":"former-head-who-came-to-attend-kashidas-puja-was-shot-in-the-head-condition-critical-mau-news-c-295-1-svns1028-128953-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: काशीदास की पूजा में आए पूर्व प्रधान के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: काशीदास की पूजा में आए पूर्व प्रधान के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव में काशीनाथ पूजा के दौरान शनिवार की दोपहर में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के एक युवक ने पूर्व प्रधान को पीछे से सिर में गोली मार दी। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई जहां से हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव निवासी रामजन्म यादव के नया घर बनने पर शनिवार को काशीदास की पूजा थी। इस बीच पूजा में गांव के पूर्व प्रधान रमेश राय जो कि अब मऊ में घर बनाकर रहते हैं, वह भी आमंत्रित होेने के चलते सुबह 11 बजे पूजा में शामिल होने पहुंचे थे।
दोपहर दो बजे पूजा खत्म होने वाली थी। इस बीच गांव का आशीष राय लोगों से मिलते हुए वहां पहुंचा। जहां रमेश राय एक सफेद सोफे पर बैठकर किसी से बात कर रहे थे, इसी बीच आशीष ने तमंचा निकाला और रमेश राय के सिर में पिछले हिस्से से गोली मार दी। गोली लगते ही रमेश नीचे गिर गए। वहीं गोली मारने के बाद आरोपी आशीष गांव में भाग निकला।
विज्ञापन
काशीदास पूजा के चलते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। ऐसे में दिनदहाड़े गोली चलने से पूरे गांव में हलचल रही।
सूचना मिलने पर कोपागंज एसओ विजय प्रकाश मौर्या पुलिस दल बल के साथ पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने रमेश राय की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। वहां घायल युवक की हालत स्थिर है।