फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former CM Kalyan Singh was an extraordinary personality

Mau News: असाधारण व्यक्तित्व के थे पूर्व सीएम कल्याण सिंह

Fri, 22 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Former CM Kalyan Singh was an extraordinary personality
नगर के बाल निकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नगर के जनपद कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें सीख देता है कि विपरीत परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुशासन की स्थापना की थी। इसकी चर्चा आज भी होती है। कहा कि कल्याण सिंह असाधारण व्यक्तित्व के थे। वह अपने मूल्यों, आदर्शों पर अडिग रहे। अपनी प्रशासनिक दक्षता से उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन जनता के कल्याण, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित रहा। वे राजनीतिक जीवन के हर पड़ाव पर अपने सिद्धांतों के प्रति अडिग रहे और प्रशासन में जवाबदेही व पारदर्शिता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, कृष्ण कांत राय, सचिंद्र सिंह, राघवेंद्र राय शर्मा, सुनील यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed