फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former BDC member going to distribute cards was attacked by miscreants looted gold chain cash and mobile in mau

यूपी: कार्ड बांटने जा रहे पूर्व बीडीसी सदस्य पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, सोने की चेन, नकदी और मोबाइल लूटा

Tue, 16 Nov 2021 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Nov 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Former BDC member going to distribute cards was attacked by miscreants looted gold chain cash and mobile in mau

मऊ जिले में लूट की अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा बाजार के पास शादी का कार्ड बांटने जा रहे पूर्व बीडीसी सदस्य पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने पहले तमंचा से गोली चलाई, लेकिन गोली तमंचे में फंस गई। जिस पर एक बदमाश ने तमंचा की मुठिया से उसके सिर पर हमला कर दिया। सदस्य के गले से सोने की चेन, पांच हजार की नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव निवासी धीरज सिंह उर्फ छोटू(30) पुत्र जितेंद्र सिंह पूर्व बीडीसी सदस्य है। उनके परिवार में 19 नवंबर को एक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होना है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से इसी मांगलिक कार्यक्रम में लोगों को निमंत्रण देने के लिए कार्ड बांटने बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह करहा बाजार से कुछ दूरी स्थित जहानागंज रोड के मालो पुलिया के पास पहुंचा था। इसी बीच अपाचे बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोका। वह कुछ समझ पाता, तब तक बाइक पर सवार एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसका निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। लेकिन गोली नली में फंसने के चलते चल नहीं सकी।

इस बीच बदमाश ने दोबारा गोली लोड करने की कोशिश की, लेकिन इसमें जब वह सफल नहीं हो सका। तब एक दूसरे बदमाश ने तमंचा की मुठिया से धीरज के सिर पर हमला कर उसके गले से सोने की चेन, जेब में रखे पांच हजार नकद और मोबाइल छीनकर आजमगढ़ जिले के जहानागंज की तरफ फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस बाबत एसओ शैलेष सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन घटना मारपीट की है, अभी इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed