फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Foreigners are also adopting Indian culture and culture

विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति और संस्कार

Tue, 09 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Foreigners are also adopting Indian culture and culture
कोपागंज। भारतीय संस्कृति और संस्कार की पूरी दुनिया दीवानी है। विदेशी भी हमारी संस्कृति और सभ्यता को अपना रहे हैं लेकिन हम पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में सनातन धर्म की महत्ता बताने के लिए धार्मिक आयोजन होना जरूरी है। ये बातें हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक अजय सिंह ने मंगलवार को विभिन्न ग्राम सभाओं में चल रही साप्ताहित आरती 101 सप्ताह पूरे होने पर पुराघाट शिवमंदिर आयोजित महाआरती के बाद कहीं।
विज्ञापन

जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि प्राचीन सनातन परंपरा को हिंदुत्व की मजबूती के लिए पुन: जीवित करना होगा। ब्लाक अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि अभी तो एक छोटी सी शुरुआत है। आगे ऐसे आयोजन होंगे जिससे हिंदू समाज जागृत तथा संगठित हो सके। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से विभिन्न ग्राम सभाओं में सोमवार को आरती चल रही थी। आरती के 101 सप्ताह पूरे होने पर चंद्रशेखर आजाद मंडल पुराघाट इकाई की ओर से पूराघाट शिव मंदिर पर महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ, गंगा स्वरूप तमसा नदी की भव्य आरती की गई। कार्यक्रम में मिथिलेश चौरसिया, अर्जुन राणा, अवधेश मौर्य, गोविंद साहनी, मनोज मौर्य, विकास साहनी, सोनू मौर्य, देवेंद्र राजभर, सूरज, उत्सव राय, श्रवण विश्वकर्मा, प्रदीप राजभर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed