फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Force deployed at the house of the accused due to fear of uproar in the village

गांव में बवाल की आशंका को लेकर आरोपी के घर पर तैनात की गई फोर्स

Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Force deployed at the house of the accused due to fear of uproar in the village
मऊ। सरायलखंसी थाने के भार गांव में रविवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। गांव में अधिकांश लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जले। मृतक की मां और घर तथा पड़ोसी की महिलाओं के करुण क्रंदन से लोग की आंखों से बरबस आंसू बहने लग जा रहे थे। घर के लोगों का सान्त्वना देने वालों का तांता लगा रहा। गांव में किसी प्रकार के बवाल की आशंका की मद्देनजर आरोपी के घर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद किए गए हाइवे जाम के हटने के बाद पुलिस सुरक्षा में मृतक का शव उसके घर पर पहुंचा। घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक की मां कमलेश और बहन सोनी के करुण क्रंदन से लोगों के दिल पसीज जा रहे थे। मृतक के पिता रामाश्रय पांडेय को मानो काठ मार गया था। मृतक के बड़े भाई रवि और आसू का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। बाद में मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए के लिए गाजीपुर ले जाया गया। उधर उसी गांव के आरोपी के घर पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। पुलिस को आशंका थी कि युवक की हत्या को लेकर आरोपी के घर पर कोई बवाल न हो सके। घर के कमाऊ सदस्य की हत्या से घर सहित पूरे गांव के लोगों में आकम्रोश देखा गया। सभी लोग इस जघन्य हत्या की निंदा करते हुए कह रहे थे कि दिलीप बहुत ही हंसमुख, मिलनसार और सबका आदर करने वाला नेक दिल इंसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed