फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   For women suffering wakes voice in parliament

पीड़ित महिलाओं के लिए संसद में उठेगी आवाज

Thu, 19 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 19 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
For women suffering wakes voice in parliament
ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में सांसद हरिनारायण राजभर ने पीड़ित महिलाओं की आवाज संसद में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र के बकवल स्थित नगर पालिका कम्युनिटी हाल में गुरुवार को नारी संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यशाला का आयोजन किया गया।


 उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नारी संघ ने उन्हें 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में नारी संघ की महिलाआें ने आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपने सेवित क्षेत्र में ही आंगनबाड़ी केंद्र का
विज्ञापन



संचालन सुनिश्चित कराने, आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत सभी बच्चों का वृद्धि निगरानी चार्ट सही से भरे जाने, कुपोषित एवं अतिकुपोषित का सही से पोषण एवं संदर्भन किए जाने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरेलू हिंसा से महिलाआें का संरक्षण अधिनियम 2005 को कड़ाई से लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा ग्रामीण महिलाओं द्वारा सौंपे गए पत्र को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिलाओं की आवाज संसद में उठाया जाएगा।


उनकी हक की आवाज उठाते हुए पूरा सम्मान दिया जाएगा। कहा सरकार भी महिला सशक्तीरण के प्रति गंभीर हैं। महिलाओं को सभी सरकारी योजनाओंं का लाभ्ा दिलाने के प्रति जरूरी कदम उठाए जाएंगे।



 कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी पीके त्रिपाठी ने महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से बात की।


किसान नेता देवप्रकाश राय  ने गांव की समस्याओं और  किसानों की समस्या से सांसद को अवगत कराया। कार्यशाला में मुख्य रुप से  भगवान  कल्याण समिति की पूनम सिंह, रमेश सिंह, सुरेन्द्र, संजय सिंह, शेरनारायण सिंह, सविता सुमन मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed