फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   For the welfare of devotees Pdharengi mother

भक्तों के कल्याण के लिए पधारेंगी मां

Fri, 30 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 30 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
For the welfare of devotees Pdharengi mother
नगर क्षेत्र के शीतला मंदिर पर शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर की सफाई करते पुजारी।
शंख, चक्र, गद, पद्य और अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित होकर आज मां अंबे शत्रुओं के संहार और भक्तों के कल्याण के लिए पधारेंगी। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर पूजा की दूकानों पर शुक्रवार देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं सभी प्रमुख देवी मंदिरों पर इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। नगर सहित ग्रामीणांचल के कई देवी मंदिरों में शुक्रवार को साफ-सफाई अंतिम दौर में रही। कई मंदिरों को शाम तक सजाया-संवारा गया वहीं घरों में भी साफ -सफाई और अन्य तैयारियां होती रहीं। इस बार शारदीय नवरात्र दस दिनों का होगा। 
विज्ञापन


शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की पूजा सनातन काल से चला आ रहा है। शनिवार से शारदीय नवरात्र का प्रारंभ भी हो रहा रहा है। माना जाता है कि सर्वप्रथम श्री रामचंद्र जी ने इस शारदीय नवरात्रि की पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर की थी और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान कर विजय प्राप्त की थी। तब से असत्य, अधर्म पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाने लगा। शनिवार से इस पर्व की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर एक एक दिन पहले से ही बाजारों में भीड़ भाड़ के साथ भक्तों को पूजा सामग्रियों के साथ फल आदि खरीदते देखा गया। आदिशक्ति के हर रूप की नवरात्र के नौ दिनों में अलग-अलग पूजा की जाती है। जिले के प्रमुख मंदिरों में शीतला माता धाम दशई पोखरा, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, आजमगढ़ मोड़ दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, सिरियापुर देवी स्थान, मां कोयल मर्याद भवानी सहित कई मंदिरों पर नवरात्र में भीड़ उमड़ती है। जानकारों का कहना है कि मां दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली हैं। नवरात्रि के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed