{"_id":"6956b46bcc3a9de304065137","slug":"for-the-second-time-in-thirteen-days-trailers-collided-in-fog-at-badhuagodown-injuring-two-mau-news-c-295-1-mau1001-138678-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बढुआगोदाम में तेरह दिन में दूसरी बार कोहरे से आपस में टकराए ट्रेलर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बढुआगोदाम में तेरह दिन में दूसरी बार कोहरे से आपस में टकराए ट्रेलर, दो घायल
विज्ञापन
सरायलंखसी थाना क्षेत्र का बढुआगोदाम तिराहे पर बीते तेरह दिन के अंदर दूसरा बड़ा हादसा बृहस्पतिवार की भोर में हुआ। कोहरे के चलते दो ट्रेलरों में आमने सामने टक्कर हो गई, इसमें दोनों चालक घायल हो गए। टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एक ट्रेलर गोरखपुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा गाजीपुर की दिशा से बढ़ रहा था। बढुआ गोदाम के पास कोहरा इतना अधिक था कि चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और दोनों टेलर सीधे टकरा गए।
दुर्घटना के बाद एक टेलर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा भी थोड़ी देर बाद वहां से निकल गया। भोर का समय होने के कारण दोनों वाहनों के चालकों का नाम व पता नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना आसपास के लोगों को जैसे ही मिली, मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि सड़क पर कोहरे को देखते हुए धीरे वाहन चलाए जाते तो टक्कर से बचा जा सकता था।
जिस जगह पर यह हादसा हुआ इसी जगह पर बीते 17 दिसंबर की देर शाम को खड़े ट्रेलर में एक बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक चालक गाजीपुर जिले के मटेंहू निवासी गुलशन यादव (23) और सवार जितेंद्र राजभर (32) की मौत हो गई थी।