{"_id":"66d4c535c891a9be900acd14","slug":"for-the-fourth-time-people-from-20-villages-demonstrated-to-demand-a-railway-gate-mau-news-c-295-1-mau1001-117219-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चौथी बार 20 गांव के लोगों ने रेलवे फाटक की मांग के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चौथी बार 20 गांव के लोगों ने रेलवे फाटक की मांग के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
वाराणसी-भटनी रेलखंड पर पिपरीडीह गांव के पास बंद रेलवे फाटक को शुरू कराने की मांग को लेकर रविवार को 20 से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इस मांग को पूरा न होने तक यह धरना चालू रखे रहने की चेतावनी दी। रेलवे फाटक को शुरू कराने की मांग को लेकर यह चौथी बार प्रदर्शन किया जा रहा है। हालही में हुए लोकसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर दो बूथों पर मतदान का बहिष्कार किया था। इसके चलते केवल एक ही बूथ पर एक ही मत पड़ा था।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण आनंद कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंंह, हीरा राम, परवेज अहमद, प्रेमनाथ गोड़, गिरीश ने बताया कि रेलवे द्वारा जनहित की इस समस्या को जानते हुए भी पिपरीडीह रेलवे स्टेशन से पश्चिम स्थित पिपरीडीह गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या सी छह स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। जबकि इस मार्ग से 20 से ज्यादा गांवों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे द्वारा अगर फाटक बंद किया गया तो कम से कम वहां अंडरपास बनाना चाहिए था, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो सका है। बताया कि इसको लेकर सभी ग्रामीण एकजुट है, यह मजबूर होकर अपनी मांग को लेकर आज फिर चौथी बार प्रदर्शन करने को बाध्य हो रहे हैं, लेकिन इसका असर नहीं हो रहा है। बताया कि इसको लेकर हम लोगों ने बीते लोकसभा चुनाव को लेकर इसका बहिष्कार कर दिया था। हमें आश्वासन तो दिया गया था, लेकिन हम जानते थे हर बार की तरह हमारे साथ छल होगा। बताया कि हमारी एकजुटता के चलते ही दोनों बूथों पर केवल 9 वोट ही पड़े थे। चेताया कि जब तक अंडरपास की मांग पूरी नहीं होगी 20 गांव के सैकड़ों ग्रामीण इसी तरह से प्रदर्शन करने को बाध्य होते रहेंगे।