फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   For the first time in five years, May felt cold, with temperatures 33 degrees Celsius and an orange alert for rain.

Mau News: पांच साल में पहली बार मई में ठंड का अहसास, तापमान 33 डिग्री, बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
For the first time in five years, May felt cold, with temperatures 33 degrees Celsius and an orange alert for rain.
मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बारिश की वजह से लोगाें को ठंडक का अहसास हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिन भर धूप रही। शाम को ठंडक अहसास हुआ। माैसम विभाग के अनुसार, पांच साल में पहली बार मई के पहले सप्ताह में लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। अधिकत तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। तापमान आंधी-बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। पूर्वांचल में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज अलर्ट है। जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम मेंं बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 24 घंटे से अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। मौसमी में बदलाव से लोगों की सेहत पर असर पड़ा है। डॉक्टर इस माैसम लोगों से कूलर और एसी न चलाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

- डाॅ.विनय कुमार सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। इससे अचानक मौसम और तेज बारिश की का स्थिति बन सकती है। शुक्रवार तक पूर्वांचल में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
विज्ञापन


एक नजर में तापमान
7 मई 2025 : अधिकतम तापमान 35, न्यूनतम तापमान 27

7 मई 2024 : अधिकतम तापमान 36, न्यूनतम तापमान 28
7 मई 2023 : अधिकतम तापमान 39, न्यूनतम तापमान 28

7 मई 2022 : अधिकतम तापमान 37, न्यूनतम तापमान 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed