फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   for LPG slip

रसोई गैस की पर्ची न काटने पर किया हंगामा

Sat, 10 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 10 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
for LPG slip
रसोई गैस एजेंसी के काउंटर से पर्ची न काटे जाने के विरोध में शनिवार को उपभोक्ताओें ने पूर्वाह्न  लगभग 11ः30 बजे नगर के मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


 लगभग 20 मिनट बाद पहुंचे चौकी प्रभारी ने पर्ची काटने की प्रक्रिया शुरू कराकर मामला शांत कराया। एक जनवरी से डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फार एलपीजी) लागू होने के बाद रसोई गैस एजेंसियों में व्यवस्था दयनीय होती जा रही है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के बाद भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सात जनवरी को ही उपभोक्ताओं ने मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम किया था। एसडीएम सदर के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तीन दिन बाद भी व्यवस्था में सुधार देखने को नहीं मिला। शनिवार को एजेंसी के ही एक काउंटर पर गैस बुकिंग करवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। उसी में फार्म नंबर चार व आधार कार्ड भी जमा किया जा रहा था।

सर्वर डाउन हो जाने के चलते पर्ची काटना बंद होने पर लाइन में लगे उपभोक्ता भड़क गए। गुस्साए उपभोक्ताओं ने मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।

 सड़क के बीचोबीच आकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एजेंसी के कर्मचारियों की मनमानी से गैस बुकिंग कराने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।

 इससे पूरा दिन बर्बाद हो जा रहा है। 31 दिसंबर 2014 को मोबाइल से गैस बुक कराई गई।  लेकिन अब तक डिलवरी नहीं मिल पाई है। मोबाइल से दुबारा बुक नहीं हो पा रहा है।


शिकायतों के निस्तारण के लिए एजेंसी पर अलग से काउंटर न होने से कई दिनों तक चक्कर काटना पड़ रहा है। सारहू पुलिस चौकी प्रभारी ने पर्ची काटना शुरू कराकर मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed