फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   For humanity

किशोर के लिए बलजोर बना बजरंगी भाईजान

Mon, 24 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 24 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
For humanity
बालीवुड की तरह अपना भी एक भाईजान है, वह सलमान खान तो नहीं लेकिन उससे कम भी नहीं। बजरंगी की तरह कोपागंज क्षेत्र के बलजोर भी अपने परिवार से भटके एक 13 वर्ष के किशोर को उसके परिवार से मिलाने के लिए दो महीने से गांव गांव में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन



दो महीने से उन्होंने किशोर को अपने घर पर रखा हुआ है। गूंगा होने के चलते किशोर कुछ भी बता पाने में असमर्थ है। थक हारकर मदद के लिए बलजोर ने सोमवार को बाल कल्याण समिति से गुहार लगाई।
विज्ञापन



कोपागंज क्षेत्र के सोड़सर गांव निवासी बलजोर सोनकर पुत्र दुईज और उनकी पत्नी 15 जून को बाजार से घर जा रहे थे। रात में सड़क पर रोते हुए एक 13 साल का किशोर मिला। पूछताछ करने के दौरान पता चला कि किशोर गूंगा है। इसपर बलजोर उसे घर लेते आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले दिन उसे उसके मां-बाप से मिलाने के लिए इधर उधर भटके लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह कोपागंज थाने पहुंचे और मौखिक रूप से पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी।


 बकौल बलजोर पुलिस से कई शिकायत के बाद भी उन्हें मदद नहीं मिली तो वह किशोर को लेकर कई गांवों में लोगों से संपर्क कर रहे हैं। दो महीने से अधिक समय हो जाने के बाद वे सोमवार को बाल कल्याण समिति पहुंचे और सदस्य बबिता वर्मा से



मिले। बाल कल्याण समिति की सदस्य बबिता वर्मा ने बताया कि किशोर को बाल गृह वाराणसी भेजा जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। चाइल्ड हेल्पलाइन से भी मदद ली जाएगी। हो सकता हो किशोर के पिरवारीजन को कहीं से सूचना मिल जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed