{"_id":"61b8f6abbab14f226588f5149d898497","slug":"for-demands-people-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ स्थित एक मोबाइल की दूकान में हुई भीषण चोरी की घटना का खुलासा डेढ़ माह भी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध - प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने एक घंटे तक हाईवे जाम रखा। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
थानीदास मोड़ स्थित महेंद्र सिंह की मोबाइल की दूकान में बीते 6 जनवरी की रात चोरी हुई थी।
दूकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन इस मामले में कोई प्रगति न होते देख क्षेत्रीय लोगों ने एक सप्ताह पूर्व इसके खुलासे क ी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।
उस दौरान पुलिस ने लोगों को चोरी की घटना का जल्दी ही खुलासे का आश्वासन दिया था। इस बीच पुलिस फिर भी इस मामले को लेकर उदासीन बनी रही।
इससे नाराज ग्रामीणों ने जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हिटलर विश्वकर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे हाईवे पर जाम लगा दिया।
लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल कृपा शंकर पाठक ने लोगों को समझाया बुझाया। उन्होंने लोगों को बताया कि पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं,
लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से अभी उसका खुलासा नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस एक माह के अंदर चोरी के माल के साथ चोरों को गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तारी तथा सामान बारामदगी का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।