फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   for 36 years building of hospital uncompleated

36 वर्ष बाद भी अस्पताल को नहीं मिला भवन

Sat, 10 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 10 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
for 36 years building of hospital uncompleated
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा गांव में राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय खुलने के 36 वर्ष बाद भी अस्पताल का भवन नहीं बन पाया है।
विज्ञापन


 तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 34 लाख की लागत से अस्पताल भवन का शिलान्यास किया था, लेकिन बजट आवंटित न होने से अधूरा बना भवन भी बेकार पड़ा है।

दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा गांव ब्लाक की सबसे बड़ी ग्रामसभा है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए के लिए शासन की ओर से सन 1978 में राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय खोला गया।
विज्ञापन


अस्पताल किराए के मकान में चलने लगा। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने वर्ष 2004 में 34 लाख की लागत से 12 कमरों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया।

 लेकिन समय सीमा के अंतर्गत भवन निर्माण प्रक्रिया प्रक्रिया पूरा न होने के चलते लागत बढ़ जाने के चलते निर्माण कार्य रुक गया है। अब तक केवल चार कमरे ही बन पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन का रख रखाव न हो पाने के चलते भवन की खिड़की, शीशी आदि टूट गए हैं। अस्पताल जर्जर किराए के मकान में संचालित हो रहा है। पीएचसी दोहरीघाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके झा का कहना है कि बजट नहीं मिलने से निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed