फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Football: Varanasi's resounding victory; defeated Jhansi 8-0.

फुटबाॅल : वाराणसी की धमाकेदार जीत, झांसी को 8-0 से दी शिकस्त

Tue, 04 Aug 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Football: Varanasi's resounding victory; defeated Jhansi 8-0.
जिला स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता के चौथे दिन मैच में बारि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सात मुकाबले मुकाबले खेले गए। जिनमें वाराणसी मंडल ने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे एकतरफा मुकाबला जीतते हुए झांसी को 8-0 से करारी शिकस्त दी।
दिन के पहले मुकाबले में सहारनपुर और मेरठ मंडल के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। पूरे मैच में दोनों टीमों ने बराबरी का जोर दिखाया, लेकिन अंतिम क्षणों में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन कौशल के बदौलत गोल दागकर मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया। दूसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से हरा दिया। गोरखपुर की ओर से दानिश और शिवम ने 1-1 गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

तीसरे मैच में आगरा मंडल की टीम मुरादाबाद पर पूरी तरह हावी रही। आगरा के खिलाड़ी ऋषभ, आदित्य और उमेश के शानदार गोलों की बदौलत टीम ने 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में लखनऊ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-0 से शिकस्त दी। लखनऊ की जीत में अफजल, दर्श और शिवम ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवां मैच देवीपाटन और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया, जिसमें अयोध्या मंडल ने कड़े मुकाबले में देवीपाटन को 1-0 से पराजित किया।
छठे मैच में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने मैदान पर गोलों की बरसात कर दी। अफरीदी, हिमांशु और मनोज के तूफानी खेल की मदद से वाराणसी ने झांसी मंडल को 8-0 के विशाल अंतर से हरा दिया।

दिन के सातवें और अंतिम मैच में बरेली मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 2-0 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह मजबूत की।
इस दौरान जिलाक्रीडाधिकारी डीपी सिंह, जय प्रकाश सिंह उप क्रीड़ाधिकारी, आजमगढ़ , ओमेंद्र सिंह अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ मऊ , हाजी मुनव्वर अली , सचिव, जिला फुटबॉल संघ मऊ, शकील अहमद, इरशाद अहमद, हामिद नूरुल होदा, जाफर इकबाल, लल्लन राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव और मोइन अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed