{"_id":"6a738a1d0717cf990a0e2c67","slug":"football-bareilly-and-aligarh-recorded-impressive-victories-5-0-and-5-1-respectively-while-the-match-between-saharanpur-and-prayagraj-ended-in-a-draw-mau-news-c-295-1-svns1029-149852-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: बरेली ने 5-0, अलीगढ़ ने 5-1 से दर्ज की शानदार जीत, सहारनपुर-प्रयागराज का मुकाबला रहा ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल: बरेली ने 5-0, अलीगढ़ ने 5-1 से दर्ज की शानदार जीत, सहारनपुर-प्रयागराज का मुकाबला रहा ड्रॉ
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित देश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में आयोजित मैच में खे
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को सात मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दिन का पहला मुकाबला सहारनपुर और प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त कायम नहीं रख सकी।
दूसरे मुकाबले में बरेली मंडल ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद मंडल को 5-0 से पराजित किया। बरेली की ओर से आर्यन और आदिल ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
तीसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने ध्रुव और शिवम के गोलों की बदौलत अयोध्या मंडल को 2-0 से शिकस्त दी।
चौथे मुकाबले में अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ी प्रतीक ने अकेले पांच गोल दागकर मैच का आकर्षण बटोरा। अलीगढ़ ने मिर्जापुर मंडल को 5-1 से हराया। मिर्जापुर की ओर से एकमात्र गोल दिव्यांश ने किया।
पांचवें मैच में झांसी मंडल ने कानपुर मंडल को 2-1 से मात दी। झांसी के कंदर्भ पटेल ने दोनों गोल किए, जबकि कानपुर की ओर से तेजस ने एकमात्र गोल दागा। छठे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ ने मिसबाऊल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बस्ती मंडल को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। दिन के सातवें और अंतिम मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने सलमान के निर्णायक गोल की बदौलत मेरठ मंडल को 1-0 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी (आजमगढ़) जय प्रकाश सिंह, ओमेंद्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ मऊ के सचिव हाजी मुन्नौवर अली, डॉ. अशफाक अंसारी, इरशाद अहमद, हामिद, जाफर इकबाल, लल्लन, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव और मोइन अली सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।