फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Food packets made available to migrant laborers

प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराया भोजन के पैकेट्स

Sat, 23 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Food packets made available to migrant laborers
रतनपुरा/रानीपुर/मधुबन। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की रतनपुरा इकाई के तत्वावधान में मऊ बलिया सीमा स्थित नादौली चट्टी पर प्रवासी मजदूरों को भोजन के पैकेट तथा पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के हलधरपुर मुख्यालय के उपमंडल अभियंता भानु प्रताप, अवर अभियंता रतनपुरा स्वामीनाथ, आरएन सिंह ,जमुना प्रसाद पटेल तथा कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार भारती की तरफ से कैंप का आयोजन किया गया। नादौली चट्टी पर जो भी प्रवासी मजदूरों की बसे आ रही थी, उसे रोककर भोजन के पैकेट्स तथा पानी की बोतल दिया गया। इस अवसर पर रामप्रवेश धूसिया,अरविंद कुमार, प्रेमलाल,सुग्रीव मौर्य, नदेश्वर तिवारी, संतोष कुमार, रवि कुमार गुप्ता, गोपाल, सतिराम ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
विज्ञापन

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया। इस दौरान महामंत्री रामाश्रय मौर्य, उत्तर प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति, सपा से बबलू यादव, पारसनाथ यादव, राजकुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शनिवार को रानीपुर संवाददाता के अनुसार प्रवासी मजदूूरों को लेकर आ रही रोडवेज बसों को खुरहट बाजार के रानीपुर मोड़ पर रोककर दुकानदारों ने लंच पैकेट तथा पानी की बोतल वितरित किया। इस दौरान अवधेश वर्मा, रामबचन आचार्य, सत्येंद्र राय, सुरेंद्र सिंह, राजू चौहान, घनश्याम यादव, परमहंस कुमार आदि मौजूद रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार पहाड़ीपुर में ग्राम प्रधान राजकुमार ने ईद पर्व को देखते हुए 60 परिवारों को के बीच चीनी, सेवई, फल आदि का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed