{"_id":"605e1f668ebc3e8c9376b2ce","slug":"food-department-team-raided-took-seven-samples-mau-news-vns5821295115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, सात नमूने लिए
विज्ञापन
मऊ। होली पर्व के मद्देनजर सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के नेतृत्व में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ की टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर सात नमूना लिया।
मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक एजेंसी से
खाद्य तेल 72 लीटर सीज करते हुए इसका सैंपल लिया। इससे क्षेत्र के दुकानों में हड़कंप की स्थिति रही। एक अन्य एजेंसी से नमकीन का सैंपल लेते हुए 77 किलो नमकीन को जब्त किया गया। इसी एजेंसी से भोजन ब्रांड दाल के नमूना का सैंपल लेते हुए ढाई क्विटल दाल को सीज किया गया। इसके पूर्व टीम द्वारा सुबह में चार दूधिया वालों से भी दूध का सैंपल लिया गया था। इस प्रकार टीम द्वारा शुक्रवार को कुल सात नमूने लिए गए। इसके बाद जांच के लिए जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य मंडल वीके पांडेय ने बताया कि मिलावट की आशंका पर नमूना लिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नसीम अहमद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव, बिदु पांडेय, रामानंद, जयहिद राम, रामबदन आदि शामिल थे।