फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Follow traffic rules

यातायात नियमों का करें पालन

Thu, 03 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 03 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules
यातायात माह के शुभारंभ पर संबोधित करते डीएम निखिलचन्द्र शुक्ला।
नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर बुधवार को यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना  ने फीता काट कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रुप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


   पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें। उद्घाटन के अवसर  पर नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीओ सिटी पंकज कुमार सिंह, शारदा नारायण अस्पताल के डाक्टर संजय सिंह, डा. सुजीत सिंह, ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, डा. रामगोपाल गुप्त, महातम यादव, बस यूनियन के सुनील सिंह, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र यादव, टैंपो यूनियन के अध्यक्ष इस्तियाक शाह, शहर परिवहन अधिकारी कंहकशा खातुन, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed