फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Follow the Corona Guide Line with the Code of Conduct

आचार संहिता के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन कराएं

Mon, 12 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Follow the Corona Guide Line with the Code of Conduct
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपर पुलिस एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने रतनपुरा पुलिस चौकी में बैठक कर दावेदारों एवं नागरिकों से आचार संहिता के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता या कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा उस पर महामारी एक्ट एवं आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एएसपी ने लोगों और एसओ से सामाजिक और राजनीतिक परिवेश की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में सहयोग की अपील की। कहा कि यदि कहीं मतदाताओं को प्रभावित किया जाता है या और अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए जाते हैं तो उसका वीडियो बनाकर आप हमारे पास भेजें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा बगैर अनुमति झंडा, बैनर और गाड़ियों का प्रयोग न करें। इस अवसर पर थानाध्यक्ष निहार नंदन, चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र, रामाश्रय मौर्य, शेषनाथ राम, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, मोहन कुमार गुप्त, राहुल यादव, परमा यादव, संजय यादव, रमेश सिंह चौहान, रमेश सिंह, रमता सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed