फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Follow Deendayal's path

दीनदयाल के बताएं रास्ते पर चलें

Tue, 11 Feb 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Follow Deendayal's path
दोहरीघाट में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते भाजपा कार्यकर्त? - फोटो : MAU
मऊ। । पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपाजनों ने मंगलवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बड़राव मंडल स्थित चिरैयाडांड़ मंदिर के प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके जीवन परिचय पर पर प्रकाश डाला। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले दीनदयाल का यही उद्देश्य था कि वे अपने राष्ट्र भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सकें। कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर उसमें शामिल होने के बाद लखीमपुर से जिला प्रचारक के रूप में 1942 से आजीवन उसी के सिद्धान्तों पर चलते रहे। 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। इस अवसर पर सुनील दूबे, प्रवीण सिंह, विनोद गुप्ता, राहुल गोंड, रविंद्र सिंह, दीन दयाल, पप्पू पटेल, अमित कुमार, नीतीश कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

रानीपुर : क्षेत्र के पड़री काझा सहित रानीपुर मंडल के सभी सेक्टरों में मंगलवार को भाजपा जनों ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया।मण्डल अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा जनों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान गणेश सिह, रामविलास चौहान,महेश सिँह,हरिकेश चौहान,अजय सिँह कक्कू,छेदी सिँह,चद्रभान, रामकरण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा : छिछोर,अईलख, बिलौंझा, विभौली, मुस्तफाबाद, रतनपुरा कार्यालय, कुङसर में आयोजित बैठकों में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे महान शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक, चिंतक, साहित्यकार और समाज सेवक थे।
भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण की अलख को जगाए हुए है। इस अवसर पर योगेश्वर सिंह, मुकेश सिंह, सुनील कुमार सिंह प्रधान, शैलेश राजभर, विनोद गुप्ता, नितेश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मधुबन : क्षेत्र के लालनपुर, बनफोखरा, दुबारी पश्चिमी सहित 19 सेक्टरो पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें भाजपा नेता भरत भैया, डॉ. रवींद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, आलोक मल्ल, बबलू ठठेरा, राजीव पांडेय, अखिलेश सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष आलोक मल्ल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश की सनातन विचारधारा को युवानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा प्रदान की। वहीं राधेश्याम सिंह ने कहा कि दीनदयाल बेहद ही सरल, सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे।इस मौके पर डॉ रवींद्र सिंह, राहुल दीक्षित, मनोज गुप्त, संजय सिंह, डब्बू चौधरी,मुन्ना सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed