फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fog returns after 12 days, maximum temperature drops by one degree

Mau News: 12 दिन बाद लौटा कोहरा, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी

Sat, 31 Jan 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fog returns after 12 days, maximum temperature drops by one degree
बीते कई दिनों से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बाद शनिवार को करीब 12 दिन बाद एक बार फिर कोहरा छाया रहा। अधिकतम पारा में शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो दिनों से लगातार तेज चल रही पछुआ हवाओं की रफ्तार भी मध्यम पड़ गई।
विज्ञापन

कोहरे के बीच 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को 6:41 पर होने वाले सूर्योदय के समय पूरा वातावरण कोहरे के आगोश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे हल्की हवाओं के चलने से कोहरा हटा और धूप निकली। पूरे दिन हल्की धूप के बीच ही लोग ठंड से बचाव के अलाव के साथ थे। बीते दिनों अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ने लगी थी।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी से किसान जिले में भी टकटकी लगाए थे। ऐसे मौसम में जब गेहूं की फसल बाली ले रही है तो किसान भी कोहरे की आस लगाए हुए थे।

अब कोहरे के वापस लौटने से किसानों को गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद जगी है। सुबह को हर होने से सारी क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह ठिठुरा दिखा। सड़कों पर सुबह चलने वाले वाहन एक बार फिर लाइट जला कर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed