फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fog enveloped all day, cold people choked

दिन भर छाया रहा कोहरा, ठंड से ठिठुरे लोग

Sat, 05 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fog enveloped all day, cold people choked
मऊ। शुक्रवार को जिले में पहली बार घने कोहरे की दस्तक हुई, जिससे हर कोई ठंड से कांपता नजर आया। हादसे की संभावना के चलते हाईवे पर धीमी गति से वाहन दौड़ते नजर आए। घना कोहरा व सर्दी बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अक्तूबर माह के त्योहार के साथ मौसम लगातार खराब हो रहा है। लेकिन कोहरे का असर कम था। लेकिन शुक्रवार की सुबह आसमान में कोहरे की चादर तनी रही। सुबह लोगों की नींद खुली तो बाहर का नजारा देखकर ठंड से कांपने लगे। ठंड बढ़ने पर छोटे बच्चे व बुजुर्ग देर तक रजाइयों में दुबके रहे। सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़े भी बाहर निकल आए। इधर हाईवे पर कोहरा के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। दृश्यता शून्य होने के कारण सुबह दस बजे तक वाहनों की लाइट जलाने के बावजूद सामने कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा रहा, जिससे ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई।
विज्ञापन

सांस के रोगी रखे विशेष ख्याल
मऊ। जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यह मौसम सांस के रोगियों के परेशानी वाला समय होता है। वहीं बीपी के मरीजों में हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाव को लिए बीपी के मरीज खानपीन के साथ अपने ब्लडप्रेेशर को नियंत्रित में रखे। जबकि सांस के मरीज को ठंड से बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed