फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flood water entered more than 100 houses of Parasia Jayaram Giri village

परसिया जयराम गिरी गांव के 100 से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Sat, 15 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered more than 100 houses of Parasia Jayaram Giri village
दुबारी के परसिया गाँव में पानी घूसने पर ग्रामीणों ने बारी रखकर परसिया चट्टी पर किया चक्काजाम।सं? - फोटो : MAU
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी गांव के 100 से अधिक घरों मेें बाढ़ का पानी घुस गया। जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह छह बजे परसिया चट्टी पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों आश्वासन देकर एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दुबारी परसिया मार्ग बंधा में पुलिया से कई दिनों से पानी गांव में आ रहा था। ग्रामीण सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा रहे थे, लेकिन आश्वासन ही मिल रहा था। शुक्रवार को 100 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। घर में रखा सामान खराब हो गया। नाराज ग्रामीणों ने परसिया चट्टी पर जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि तीन दिनों से बाढ़ का पानी आ रहा था। लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। घरों के अंदर एक फीट पानी भर गया है। जाम की सूचना पर मौके पर पहुुंचे सिंचाई विभाग के अवर अभियंता उदय नारायण पांडेय को ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही को अवगत कराया। इसके बाद पहुंचे नायब तहसीलदार विभाजित प्रताप सिंह मधुबन ने अवर अभियंता को पानी रोकने का निर्देश दिया। वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने पंपिंग सेट से पानी निकालना शुरू करवाया तब जाकर एक घंटे बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed