फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flirting with schoolgirl going home from school

स्कूल से घर जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी

Sat, 07 Oct 2017 11:43 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 07 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र की एक गांव की दो सगी बहनों के साथ एक युवक ने न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि विरोध करने पर उनकी पिटाई भी कर दी। छात्राओं ने इसकी शिकायत घर जाकर अपनी मां से की तो उसने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र की एक गांव की दो सगी नाबालिग बहनें हाईस्कूल की छात्रा हैं। शनिवार की अपराह्न स्कूल से पढ़कर घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। दोनों बहनों ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उन्हें पीट दिया और घर न बताने के लिए धमकाया। दोनों छात्राओं ने इसकी सूचना घर जाकर अपने मां को दी। छात्राओं की मां ने जब यह घटना सुनी तो वह थाने पहुंची और आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।  इस संबंध सीओ घोसी असलान सिद्दीकी ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed